राजाखेड़ा में दो दिन बाद भी किसी भी प्रत्याशी ने जमा नहीं कराए नामांकन पत्र, 6 नवम्बर है आखिरी तारीख

राजाखेड़ा-: विधानसभा चुनाव को लेकर राजाखेड़ा में नामांकन पत्र जमा करने के दूसरे दिन मंगलवार को किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष जमा नहीं कराया है वहीं मंगलवार तक कार्यालय द्वारा आठ नामांकन पत्रों का वितरण किया चुका है। राजाखेड़ा उपखण्ड अधिकारी ऑफिस के बाबू महावीर ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2023 के अंतर्गत 30 अक्टूबर से शुरू हुए नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया के दूसरे दिन मंगलवार तक विधानसभा के किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र जमा नहीं कराया है वहीं अब तक आठ कैंडिडेट ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। लेकिन किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र अभी तक जमा नहीं कराया गया है। गौरतलब है कि नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर है वहीं नामांकन पत्रों की जांच 7 नवंबर को की जाएगी। जिसके बाद 9 नवंबर तक नाम वापसी होगी वहीं इसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटित कर प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। 25 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को मतगणना की जाएगी। इस बार मतदान का समय भी सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे तक होगा प्रत्याशी 6 नवंबर तक सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे।