बिग ब्रेकिंग
बाँदा।
उत्तर प्रदेश होमगार्ड के जवान सेवानिवृत्त होने पर होमगार्ड के जवानों ने अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी।

बबेरु तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सतन्याव निवासी राम रूचि यादव होमगार्ड में थे। जो सेवानिवृत्त होने पर अदभुत शिव मंदिर चौराहा बबेरु में होमगार्डों ने मिलकर विदाई कार्यक्रम किया। अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह व फूल माला पहनाकर विदाई दी। कहा कि होमगार्ड के पद में रहकर समाज की सुरक्षा में बखूबी सेवाएं दी है। अब रिटायर होने के बाद घर पर में सेवाएं देगे। सभी ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है। अवधेश पटेल, रामगोपाल यादव, राजबहादुर पटेल, एसीसी अवधेश कुमार, बिन्दा प्रसाद, शिवकरण, सोनू, सुरेंद्र यादव, शिवकरण, सुरेंद्र कुमार, ओमप्रकाश यादव, कांस्टेविल राजन, पीयूष कटियार आदि ने फूल माला पहना कर विदाई दी।
रिपोर्ट- शिवविलाश शर्मा बाँदा