भ्रष्टाचार उन्मूलन : चुनौती एवम अवसर विषय पर एकदिवसीय सेमिनार

बेेरमो से! धीरज प्रसाद बरनवाल की खास रिपोर्ट!

भ्रष्टाचार उन्मूलन : चुनौती एवम अवसर विषय पर एकदिवसीय सेमिनार

आज 03/11/2023 शुक्रवार को के बी कॉलेज बेरमो एवम सी सी एल कथारा के संयुक्त तत्वावधान मे प्राचार्य डॉ के पी सिन्हा, डी के गुप्ता महाप्रबंधक सी सी एल, चंदन कुमार सी एस आर पदाधिकारी सी सी एल, डा अरुण कुमार रॉय महतो आई क्यू ए सी समन्यवक , डा प्रभाकर कुमार वेलफेयर कमिटी समन्वयक , प्रो लक्ष्मी नारायण ने संयुक्त रूप से जंतुशास्त्र सभागार मे विधिवत् उद्घाटन दीप प्रज्वलित करके किया।

मुख्य अतिथि श्री डी के गुप्ता महाप्रबंधक सीसीएल कथारा एवम विशिष्ट अतिथि श्री चंदन कुमार, सी एस आर पदाधिकारी, कथारा को प्राचार्य डॉ के पी सिन्हा ने पुष्प गुच्छ और शॉल देकर भी सम्मानित किया गया।

प्राचार्य डॉ के पी सिन्हा ने कहा शासन मे पारदर्शिता और जवाबदेही लाना देश के सर्वांगीण विकास को प्राप्त करने के प्राथमिक साधनों मे से एक है। ईमानदारी अपनाएं और भ्रष्टाचार मिटाने मे अपना सहयोग दें।

डी के गुप्ता महाप्रबंधक सी सी एल कथारा ने कहा सतर्कता जागरुकता सप्ताह का उद्देश्य भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के बारे मे व्यापक रूप से जनता मे जागरुकता पैदा करना है। सेमिनार के माध्यम से आम जनता और कर्मचारियों मे जागरुकता पैदा किया जा रहा है। जागरुकता ही सुरक्षा की पहली शर्त है।

चंदन कुमार, सी एस आर पदाधिकारी ने कहा कि 2023 का थीम भ्रष्टाचार को ना कहें, राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्ध बने है। सतर्कता जागरुकता सप्ताह 30 अक्टूबर से पांच नवंबर भ्रष्टाचार के खतरों के बारे मे सार्वजनिक जागरुकता बढ़ाने मे महत्वपूर्ण है। हमारा लक्ष्य भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाना है।

डा अरुण कुमार रॉय महतो, आई क्यू ए सी समन्यवक , ने कहा भ्रष्टाचार मिटाओ नया भारत बनाओ। आत्मनिर्भर भारत ही समृद्ध भारत का रूप ले सकता है जो जागरुकता से ही संभव है।

डा प्रभाकर कुमार, वेलफेयर कमिटी समन्यवक ने कहा भ्रष्टाचार के दुष्परिणाम के बारे मे जागरुकता विकसित करने और भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने के प्रति लोगों को शिक्षित करने मे मदद करना हैं। मनोवैज्ञानिक रूप से व्यक्तिव शीलगुण का विकास समाजीकरण के निर्माण के समय महत्त्वपूर्ण है। व्यक्तिव विकास के बुधिलब्धी (आई क्यू), संवेगात्मक बुधिलब्धी (ई क्यू) , समाजिक वुद्धिलब्धी ( एस क्यू) एवम आध्यात्मिक बुद्धिलब्धी ( एस क्यू) के निर्माण पर विशेष ध्यान देनी है ताकी संतुलित व्यक्तिव निर्माण किया जा सके और भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र निर्माण की रूपरेखा तय हो पाए।

प्रो गोपाल प्रजापति ने भी भ्रष्टाचार समूल नाश हो इसके लिऐ हरसंभव जागरुकता समाज मे जरुरी है। विशेष कर युवा वर्ग को आगे आने की जरुरत है।

अन्य वक्ताओं ने भी अपने अपने विचार रखे। सेमिनार के उपरोक्त विषय पर आलेख प्राप्त हुए जिसे सेमिनार स्मारिका मे स्थान दिया जाएगा।

कॉलेज के विधार्थियों से निबंध, स्लोगन एवम कविता प्रतियोगिता करवाई गई थी। तीनों प्रतियोगिता के विजेताओं के चयन के लिए तीन निर्णायक मंडली बनाया गया था। निबंध प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली के अध्यक्ष डॉ अलीशा वंदना लकड़ा, सदस्य डा वासुदेव प्रजापति, डा व्यास कुमार बनाए गए, स्लोगन प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के अध्यक्ष डॉ साजन भारती, सदस्य डा आर पी पी सिंह, प्रो मनोहर मांझी बनाए गए, कविता प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के अध्यक्ष डा मधुरा केरकेट्टा, सदस्य प्रो नितिन चेतन तिग्गा, प्रो अमित कुमार रवि बनाए गए।

निबंध प्रतियोगिता मे प्रथम ईशा कुमारी, द्वितीय सुधा कुमारी, तृतीय स्थान काजल कुमारी रहीं । स्लोगन प्रतियोगिता मे प्रथम श्रुति कौर, द्वितीय दानिया फिरदौस, तृतीय स्थान पर पूजा कुमारी रहीं । कविता प्रतियोगिता मे प्रथम संजना कुमारी, द्वितीय ऋचा कुमारी, तृतीय स्थान पर सोफिया प्रवीण रहे। सभी प्रथम, द्वितीय तृतीय विजेताओं को महाप्रबंधक डी के गुप्ता, प्राचार्य डॉ के पी सिन्हा, सी एस आर पदाधिकारी चंदन कुमार के द्वारा मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मंच संचालन का कार्य डा प्रभाकर कुमार, आयोजन सचिव सह वेल्फेयर कमिटी समन्वयक ने किया। अतिथियों का स्वागत भाषण प्रो लक्ष्मी नारायण रॉय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन का कार्य डा अरुण कुमार रॉय महतो, आयोजन सचिव सह आई क्यू ए सी, समन्यवक ने किया।

सेमिनार मे डा नीला पूर्णिमा तिर्की, प्रो पी पी कुशवाहा, प्रो संजय कुमार दास, डा नाज खान, डा राजेंद्र प्रसाद, रविंद्र कुमार दास, सदन राम, रवि प्रकाश यादविंदु, मो साजिद, नंदलाल राम, हरीश नाग, दीपक कुमार, करिश्मा, काजल, शिव चंद्र झा, बालेश्वर यादव, भगन घासी, अमर, संतोष राम, पुरषोत्तम चौधरी आदि कॉलेज परिवार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!