राजाखेड़ा,धौलपुर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने बांटे अक्षत पीले चावल।

राजाखेड़ा कस्बे के हर घर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद् के कार्यकर्ताओं के द्वारा अयोध्या में भगवान
श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर अक्षत पीले चावल और भगवान श्रीराम का चित्र वितरण किया जा रहा है। आरएसएस कार्यकर्ता लोगों से अपील कर रहे है की अयोध्या में ज्यादा भीड़ ना कर,अपने घरों में ज्यादा से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित कर,मंदिरों में भजन कीर्तन व पूजा अर्चना करके इसे दीपावली के त्योहार के रूप में मनाएं।अक्षत पीले चावल वितरित करते हुए राजाखेड़ा नगर कार्यक्रम के सहसंयोजक कुश राठौर(लिंक)ने लोगों से कहा की श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर दिखाया जायेगा जिसे अपने घर पर ही मोबाइल,टीवी,एलईडी अन्य साधन के माध्यम से देख सकेंगे इस मौके पर प्रभु श्रीराम के भक्त गांव,मोहल्ले,शहर,कॉलोनी के मंदिरों पर रामभक्तों को इक्कठा करके दीपक जलाकर भजन,कीर्तन,पूजाअर्चना,
शंखनाद,घंटानाद और आरती करें।राजाखेड़ा नगर कार्यक्रम के संयोजक प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को सुबह 11बजे से 1बजे तक चलेगी। सभी लोग इसे बड़े ही धूमधाम के साथ दीपावली के त्योहार के रूप में मनाकर श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम का हिस्सा बने।और राजाखेड़ा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद् की ओर से लगभग 8 टोली बनाकर 70 स्वयंसेवकों के द्वारा घर घर जाकर अक्षत पीले चावल और श्रीरामलला का छायाचित्र,आमंत्रण पत्र वितरित किए जा रहें है। इस अवसर पर आरएसएस टोली में विशंभरदयाल शर्मा,अनूप गुप्ता,
अर्जुन सिंह,रामबृज शर्मा,हरेंद्र सिंह,दिनेश शर्मा,मदनमोहन शर्मा,भगवानस्वरूप शर्मा,योगेंद्र सिंह,ललित शर्मा,आशुतोष शर्मा,अभय दीक्षित,ध्रुव झा,हरवीर सिंह,हरेंद्र शर्मा,रागिनी श्रीवास्तव,सपनाउदेनिया,आकाश राठौर,आदित्य सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट।मनोज राघव के साथ कुश राठौर राजाखेड़ा।