देवरिया,बंगरा बाजार में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे स्वर्गीय भागवत भगत उर्फ़ खजड़ी वाले बाबा के जन्मदिन पर 4 जनवरी को हर साल की भांति इस साल भी विशाल किसान मेले का आयोजन हुआ।

आपको बताते चले की 2004 में उस समय के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री भागवत भगत के मूर्ति का बंगरा बाजार में उनके कर कमल द्वारा अनावरण हुआ तब से लेकर आज तक हर साल किसान मेले का आयोजन होता है कृषि विभाग दुवारा प्रदर्शनी भी लगाई गई। आज के मुख्य अतिथि देवरिया सदर सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा की भागवत भगत ने देश की आजादी में अतिमहत्त्व पूर्ण भूमिका निभाई उन्होंने नमक आंदोलन में खजड़ी बजा बजा कर देश के क्रांतकारीओ में जोश भरने का काम किया श्री त्रिपाठी ने आगे कहा की केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानिओ के मिशन को पुरा कर रही है सरकार द्वारा देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में महत्वपूर्ण काम किया जा रहा । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश के हर वर्ग जाति के लिए काम कर रही। विशिष्ट अतिथि प्रदेश के राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम भाजपा सरकार की नीतियों को गिनाते हुवे कहा की सरकार की जन कल्याणकारी नीतिओं से पूरा देश लाभान्वित हो रहा है। अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री।गिरीश चंद तिवारी ने कहा आज भागवत भगत के जीवन आदर्शो से प्रेड़ा लेने की जरूरत है समाज और राष्ट्र के लिए सबका सहयोग जरूरी है । सभा को सम्बोधित करते हुवे भाजपा विधायक सभा कुंवर कुशवाहा व बनकटा ब्लाक प्रमुख श्रीमती बिंदा सिंह कुशवाहा ने भी केंद्र और प्रदेश सरकार की कर्यो और उपलब्धियों को गिनाया भाजपा जिला उपाअध्यक्ष जयनाथ कुशवाहा गुडन आये हुवे नेताओं व जनता का आभार व्यक्त करते हुवे कहा की मेरे पिता स्वर्गीय हरिकेवक प्रसाद ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय भागवत भगत कि मूर्ति कों बगरा बाजार में स्थापित करा कर उन्हे सम्मान देने का काम किया था कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वर्गीय भागवत भगत के पौत्र महेंद्र सिंह कुशवाहा भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, अरविंद सहाय, अमित सिंह बबलू, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन मिश्रा, धनंजय सिंह बघेल, दिलीप सिंह बघेल, संतोषपटेल, बालवीर सिंह दादा, अनिल शाहीआदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे
रुस्तम अली की रिपोर्ट