जिगना छानबे क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिकराकला व तेलियानी मे गांव की समस्या गांव मे
समाधान के तहत चौपाल का आयोजन शुक्रवार को किया गया था ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारी फरियादियों का इंतजार करते रहे लेकिन प्रचार प्रसार न होने के कारण ग्रामीण मौजूद नही हुए ।सहायक विकास अधिकारी प्रेमचंद पटेल ,वेद प्रकाश,दयाराम चौकसे के साथ सिक्रेटरी राकेश कुमार तिवारी ,दिलीप कुमार विश्वकर्मा व दोनो ग्रामपंचायत के प्रधान चौपाल की औपचारिकता पूरी की ।सिकराकला मे सात महिला व तीन पुरुष तो तेलियानी मे करीब 15लोग मौजूद थे ।
जिगना मिर्जापुर से बाबूलाल राव की रिपोर्ट