नेहरू युवा केंद्र धौलपुर के तत्वाधान में आज युवा सप्ताह के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

धौलपुर। नेहरू युवा केंद्र धौलपुर के तत्वाधान में आज युवा सप्ताह के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन न्यू रॉयल पब्लिक स्कूल धौलपुर में किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय विधि महाविद्यालय धौलपुर के प्राचार्य डॉ.आरसी.मीना रहे, विशिष्ठ अतिथि रॉयल पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल विनयकुमार जैन , लकी जैन रहे। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायन व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित जजों द्वारा गायन व नृत्य प्रतियोगिताओ के विजेताओं का निर्णय किया गया। नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कनिष्का गर्ग , द्वितीय स्थान पर दुयुती शर्मा, तृतीय स्थान पर प्रियंका रहीं इसी प्रकार गायन प्रतियोगिता में अभिषेक प्रथम स्थान पर ,अनुज शर्मा, द्वितीय स्थान, रीतुल जैन तृतीय स्थान पर रहीं l कार्यक्रम के अंत मे मुख्य अतिथि , विशिष्ट स्थिति मंडल अध्यक्ष सारांश अग्रवाल के द्वारा विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!