शहीद समिति तसीमों ने 15 गांवों के 350 गरीब व असहायों को बांटे कंबल,

शहीद समिति तसीमों ने 15 गांवों के 350 गरीब व असहायों को बांटे कंबल,
कार्यक्रम में तसीमों की 40 प्रतिभाओं को किया सम्मानित

तसीमों। शहीद छत्तर सिंह पंचम सिंह सेवा समिति तसीमों एवं सांसद आदर्श ग्राम पंचायत तसीमों के संयुक्त तत्त्वाधान में कंबल वितरण समारोह व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन फौजी गार्डन तसीमों में किया किया। कार्यक्रम शहीद समिति अध्यक्ष मांगीलाल मित्तल की अध्यक्षता में किया गया जिसके मुख्य अथिति धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह रही।
वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ. रामकेश सिंह परमार, कवि जगदीश खटाना, उपेंद्र कुशवाह, पूनम खटाना, कवि राजवीर सिंह क्रांति, भीकम सिंह परमार, मंजरी फाउंडेशन से संजय शर्मा, मातादीन परमार, रजीविका अध्यक्ष पार्वती कुशवाह, हरेंद्र परमार, कवि आकाश परमार, कवि संजीव परमार, दीपक परमार प्रिंस, कवि योगेंद्र रघुवंशी आदि रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीद समिति पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। जिसके बाद तसीमों की 28 प्रतिभाओं जिन्होंने पिछले वर्ष में सरकारी पदों पर नियुक्तियां हुई है को प्रशस्ति पत्र, मेडल और स्मृति चिन्ह देकर माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
वहीं स्पोर्ट्स में अच्छा प्रदर्शन करने और खेलों को प्रत्साहित करने पर खेल से जुड़े पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
वहीं सरकारी जॉब लगने पर अनिल परमार आर्मी व गीतम परमार पीटीआई द्वारा पहले महीने की तनख्वाह को शहीद समिति में गरीबों की सेवा के लिए दिए जिनका समिति द्वारा सराहना की गई और राशि को बेहद गरीबों को 5100 – 5100 रुपए नगद राशि दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कुशवाह ने कहा कि शहीद समिति के द्वारा गरीब व असहायों को सेवा की जा रही है वह सराहनीय है, सभी को गरीब व असहायों की मदद करनी चाहिए।
जिसके बाद अतिथियों द्वारा 350 से अधिक गरीब व असहायों को कंबल वितरित किया गए। जिसे पाकर उनके चेहरे खिल उठे।
वही कार्यक्रम का संचालन कवि श्यामवीर सिंह सैंपऊ द्वारा किया गया जिन्होंने शहीदों के सम्मान में कविता पाठ के द्वारा शहीदों को नमन करते हुए कार्यक्रम को रोचक बना दिया।
वहीं कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पधारे कवियों द्वारा काव्यपाठ कर शहीदों को नमन किया और 22 जनवरी को श्री राम लला के अयोध्या मंदिर में विराजमान होने के अवसर पर हर घर दीपावली मनाने के लिए लोगो से अपील की।
इस मौके पर शहीद समिति उपाध्यक्ष रामनरेश शर्मा, समिति संस्थापक व सरपंच प्रतिनिधि रामौतार फौजी, सचिव व प्रवक्ता बलवीर सिंह, सुघर सिंह, राजेंद्र मित्तल, कोमल ठाकुर, रामवीर कुशवाह, लोकेंद्र कंडेरा, रवि सक्सेना, विनोद कुमार मित्तल, मुरारी लाल मित्तल आदि ने अतिथियों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!