नोनबिर्रा में विधानसभा स्तरीय सम्मेलन 18 जनवरी को

ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़ कोरबा से चित्रलेखा श्रीवास R9 भारत
नोनबिर्रा में विधानसभा स्तरीय सम्मेलन 18 जनवरी को


नोनबिर्रा //विधानसभा रामपुर क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत नोनबिर्रा के डंग्नेश्वरी मंदिर परिसर में 18 जनवरी की सुबह 10 बजे विधानसभा स्तरीय बैठक रखा गया है। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. चरणदास महंत नेता प्रतिपक्ष एवं विशिष्ट अतिथि सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पूर्व राजस्वमंत्री जयसिंह अग्रवाल , रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (ग्रामीण), श्यामलाल कंवर पूर्व विधायक रामपुर, श्रीमती गोदावरी राठौर सदस्य जिला पंचायत, श्रीमती निलिमा लहरे सदस्य जिला पंचायत, श्रीमती कमला राठिया सदस्य जिला पंचायत, श्रीमती हरेश कंवर अध्यक्ष जनपद पंचायत कोरबा, श्रीमती सुनिता कंवर अध्यक्ष जनपद पंचायत करतला, जनपद पंचायत कोरबा करतला के उपाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। साथ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोरबा (ग्रामीण) के अध्यक्ष अजीत दास महंत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करतला के अध्यक्ष दौलत राम राठिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरपाली के अध्यक्ष श्रीमती हरकुमारी बिंझवार, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, सेवा दल, एनएसयूआई अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं समस्त प्रकोष्ट के अध्यक्ष पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थिति रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!