राजाखेड़ा,धौलपुर
सेवा करना ही मनुष्य का धर्म – शरत भटनागर

राजाखेड़ा कस्बे के अंबरपुर में महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की संस्था प्रधान शरत भटनागर ने मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में ठंड के मौसम में लगभग एक सौ स्कूली विद्यार्थियों को गर्म स्वेटर वितरित किए गर्म कपड़े पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।विद्यालय की संस्था प्रधान शरत भटनागर ने कहा मानव सेवा करना मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म होता है।जब भी कोई मौका मिलता है तो भामाशाह बनकर जरूर योगदान करती हूं।भामाशाह हमारे समाज के सुरक्षा कवच होते है यही हमारी संस्कृति हैं।विद्यालय परिवार ने संस्थाप्रधान का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।इस मौके पर महेंद्र कुमार, मोहन श्याम,कालीचरण,प्रियंका जादौन,सोनम,अर्चना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट।मनोज राघव के साथ कुश राठौर राजाखेड़ा