शहर के जहानाबाद में उड़ता है गांजे का धुआं,पुलिस क्यों है मौन

शहर के जहानाबाद में उड़ता है गांजे का धुआं,पुलिस क्यों है मौन

 

संदीप मिश्रा

 

रायबरेली । एक तरफ नशे के लिए प्राइवेट पुलिस अभियान चलाई दूसरी तरफ मधुबन रेलवे क्रॉसिंग के पास पुरानी तेल टंकी के भीतर सुबह से लेकर शाम तक गजेड़ियो की फौज लगी रहती है। मजेदार बात यह है कि जहानाबाद चौकी इंचार्ज अपने आप को ईमानदार पाक साफ बताते हैं लेकिन उनकी निगाह में कभी भी उनके क्षेत्र में खुलेआम बिक रहे गांजा और इस्तेमाल किए जाने वाले गंजडियो के पर निगाहें नही पहुंचती है। यही कारण है कि आज हर थाने की पुलिस कहती है कि मैंने अपने क्षेत्र में गांजे की सप्लाई बंद कर दी और करोड़ों का गांजा बरामद कर उसको अंतरराष्ट्रीय बाजार का भाव भी लगा दिया। लेकिन मधुबन रेलवे क्रॉसिंग की इस तेल टंकी में पता नहीं पुलिस को क्या खास बात दिखाई देती है जो कि आज तक कभी भी इन गजेडियो पर कार्रवाई करने की उसने हिम्मत तक नहीं उठाई । शायद इनसे पुलिस को ऊंची कमाई मिलती है या तो फिर ऊंचा सम्मान मिलता है नहीं तो क्या कारण है कि जहां पर सरकार ने गांजे को प्रतिबंधित कर रखा है । वहां पर इस क्षेत्र में गांजा का खुलेआम प्रयोग क्यों हो रहा है । यह सोचने का विषय है क्या इसी तरह नए कप्तान की कार्यवाही संपादित होती रहेगी । एक बार फिर से पुलिस कप्तान को अपने अधीनस्थ अधिकारियों के बारे में सोच विचार करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!