विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में जल जीवन मिशन योजना पर उठे सवाल।
गांव वालों ने कार्यवाहक SDM टिकेंद्र सिंह को सौंपा ज्ञापन।राजाखेड़ा गन्हैदी पंचायत के गांव बीच का पुरा मैं 6 महीने पहले हर घर जल योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण कार्य हो चुका है लेकिन ना तो उसकी नई पाइप लाइन डाली गई है और ना ही उसको चालू किया गया है।पानी की समस्या से बीच का पुरा,अजीतापुरा,सवलापुरा के सभी ग्रामीण परेशान हैं पानी की कमी होने के कारण गावों में त्राहि त्राहि मच रही है लेकिन प्रशासन के कानों जू तक नहीं रेंग रही है।SDM साहब को इस समस्या से अवगत कराकर सभी ग्रामीणों ने SDM साहब के नाम ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन देने वालों में आचार्य पंडित वेदप्रकाश वशिष्ठ,महेंद्र सिंह,यशपाल त्यागी,भवानी सिंह,मुनेश त्यागी,जसवंत त्यागी,धनीराम त्यागी सभी ग्रामीण मौजूद रहे। रिपोर्टर मनोज राघव राजाखेड़ा