भीमपुर ब्लॉक की पीएस,एमएस स्कूल भवन की पुताई कर रहे बच्चे
जिन स्कूलों में तालीम मिलनी चाहिए वहा करवा रहे काम
भीमपुर :- ट्राइबल ब्लॉक भीमपुर की प्राथमिक शाला और माध्यमिक शाला में भवन रिपेयरिंग का कार्य किया जा रहा है।जिसके अंतर्गत दामजीपुरा सेक्टर की स्कूलों में चल रहे रिपेरिंग कार्य में स्टीमेट के अनुरुप कार्य नहीं किया जा रहा है। साथ ही बच्चों से स्कूल पुताई कार्य करवाया जा रहा है। इस विषय में जब पुताई कर रहे बच्चे से पूछा तो उसने कहा की मुझे पुताई का कहा गया इसलिए में कर रहा हूँ।इस विषय में जब भीमपुर बीआरसी आरएस ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने कहा मुझे इस विषय में कोई जानकारी नहीं है लेकिन यदि ऐसा है तो यह नियम अनुसार गलत है वैसे सिविल वर्क से जुड़े सारे काम विभाग के इंजीनियर द्वारा करवाए जाते है।इस विषय में विभागीय इंजीनियर जैन से फोन पर चर्चा की गई तो उनके द्वारा कोई उत्तर नही दिया गया।इस विषय में भीमपुर बीईओ रमेश कौशिक ने कहा की यह विषय मेरे अंतर्गत नही है इस विषय में बीआरसी ही बता पाएंगे।इस तरह सभी जिम्मेदार ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों एक-दूसरे के पाले में गेंद डालते रहे जबकि शासन-प्रशासन एक तरफ बाल श्रम को अपराध की श्रेणी में लेते है वहीं दूसरी ओर भीमपुर ब्लॉक के जिन स्कूलों में बच्चों को पढ़ना चाहिए उन्ही स्कूलों में पुताई कार्य करवाया जा रहा है।
वर्जन:-
यह विषय मेरे संज्ञान में नहीं है,ऋषभ जैन के प्रभार है।मैं जांच करवाता हूँ।जांच प्रतिवेदन आने के उपरांत ही कुछ कहा जा सकता है।
सुनील वामनकर
एई शिक्षा विभाग बैतूल