अयोध्या श्रीराम मन्दिर से आए पूजित अक्षत शहर की सेवा बस्ती में हिंदू जागरण मंच के जिला सह संयोजक अंजनी पाराशर ने किए वितरित।

बाड़ी:_15 जनवरी 24 सोमवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ परिवार के द्वारा अयोध्या श्रीराम मन्दिर से आए पूजित अक्षत एवम श्रीराम मन्दिर चित्र को शहर की प्रमुख बस्ती सेवा बस्ती बाल्मिकी बस्ती, जाटव बस्ती में वितरण करने की ज़िम्मेदारी हिंदू जागरण मंच के जिला सह संयोजक अंजनी पाराशर को सौंपी गई। जिसको लेकर अंजनी पाराशर ने श्रीराम के काज को पूर्ण मनोयोग के साथ करने का संकल्प लिया और अपनी बस्ती से प्रबुद्ध जनों, माताओं बहनों को साथ में लेकर बैंड बाजों के साथ एक ही धुन “राम आयेंगे तो अंगना सजाऊंगी”श्रीराम चंद्र जी मन्दिर से सम्पूर्ण सेवा बस्ती की तरफ़ निकल लिए जिसको लेकर सम्पूर्ण मौहल्ले में सभी समाजों के अंदर समाजिक समरसता का भाव देखने को मिला। जगह जगह मौहल्ले वासियों द्वारा रामभक्तों का रोली चावल से टीका कर, मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। और सम्पूर्ण मौहल्ले वासियों ने दि.22 जनवरी को अपने घर, अपने मोहल्ले एवम अपनी बस्ती में स्थित मन्दिर को दिव्य भव्य रूप से सजाकर दीपावली मनाने का संकल्प लिया। और सेवा बस्ती में एकत्रित बंधुओं एवम माताओं बहनों ने पीले चावल को माथे से लगाकर पूजा के स्थान पर रखा और सेवा बस्ती में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम भगवान के मन्दिर निर्माण, प्राण प्रतिष्ठा को लेकर काफी उत्साह नजर आया। इस दौरान सी.सै.स्कूल से सेवा निवृत प्रधानाध्यापक चेतन प्रकाश शर्मा,बस्ती प्रमुख प्रदीप गौड़ भैया जी, डा. मनमोहन पचौरी, मुकेश शर्मा खिदरपुर वाले ,दीपक पाराशर, नवदुर्गा नवयुवक मण्डल के संयोजक अग्निवेश उपाध्याय, कोषाध्यक्ष जगदीश शर्मा, सह कोषाध्यक्ष दिव्यांकर विधौलिया,नरेश पचौरी, खगेश पाराशर, मनोज खैमरीया, तेज पाराशर, मोहन विधौलिया, दुर्गा शक्ति की बहिन सुदामा, पूजा, निकेता, मुस्कान, अनन्या, प्राची सहित दर्जनों ने श्रीराम काज में भाग लिया। प्रमेन्द्र विधोलिया R9भारत रिपोर्टर बाड़ी धौलपुर