जिला ब्यूरो महासमुन्द// खगेश साहू
आरोपी के कब्जे से 08 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री राजेश कुकरेजा (भा.पु.से.) के निर्देश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव गिरपुंजे एवं एसडीओपी पिथौरा श्री प्रेमलाल साहू के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों तथा अवैध शराब रखने/बिक्री करने/परिवहन करने वालों के ऊपर अंकुश लगाने की मुहिम में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था कि उक्त निर्देशो का पालन करते हुए आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के धर पकड़ अभियान में आज दिनांक 17.01.2024 को मुखबीर से सूचना पर घटनास्थल ग्राम रामपुर किशनपुर चौक के पास एक आदमी अवैध रूप से महुआ शराब लेकर पैदल किशनपुर की ओर जा रहा है की सूचना पर हमराह स्टॉफ रवाना होकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ कर नाम पता पूछने पर अपना नाम शाखाराम चक्रधारी बताया जिसके पास एक प्लास्टिक का बोरा रखा था बोरा को चेक करने पर बोरा के अंदर 10 लीटर की सफ़ेद रंग जरकिन मे भरा देशी हाथ भट्टी शराब 08 लीटर कीमती 1600 रूपये को समक्ष गवाहन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 18/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाता है.
संपूर्ण कार्यवाही निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन मे थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।