रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मां मड़वारानी दुर्गा मंदिर कोथारी में शोभा यात्रा रैली निकाली गई

R9 भारत कोरबा से चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मां मड़वारानी दुर्गा मंदिर कोथारी में शोभा यात्रा रैली निकाली गई

कोथारी //अयोध्या में 22 जनवरी को हुए भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा क्षेत्र भगवा ध्वज एवं तोरण से सजाया गया । प्रभु की प्रतिष्ठा को लेकर लोग पलके बिछाए उनके स्वागत के लिए खड़े थे ग्रामीणों द्वारा बताया कि 500 वर्षो के संघर्ष के बाद अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा को यादगार बनाने के लिए रामायण सुंदरकांठ के पाठ का आयोजन किया भव्य शोभा यात्रा निकाली गई ताकी आने वाली पीढ़ी यह छन याद कर गौरव महसूस करे

घर घर हुए दीप प्रज्ज्वलित
भगवान राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर ग्राम में दीपावली का माहोल बना पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया हर घरों में माताओं ने दीप प्रज्वलित कर राम जी के आने का उत्सव मनाया

निकली भगवान राम जी की भव्य सोभा यात्रा

प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा को यादगार बनाने के लिए राम जी सीता जी लक्ष्मण जी की झांकी निकाली गई। झांकी हनुमान मंदिर से निकल कर सारे चोक चौराह से होते हुए माता मंदिर पहुंची जगह जगह पर झांकी का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया फटाके आतीश बाजिया आकर्षण का केंद्र रही । राम धुन जय श्री राम के नारों से माहोल भक्तिमय हो गया । शोभा यात्रा की झांकी में डीजे, बैंड बाजा ने माहोल को धर्ममय बना दिया। ग्राम भ्रमण के पश्चात शोभा यात्रा हनुमान मंदिर पहुंची जहा महाआरती की गई।शोभा यात्रा में भक्तो में उत्साह देखा गया सभी ने रामलला के जयकारे लगाए

डीजे की धुन पर भक्तो ने किया नृत्य

प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा में निकली झांकी में भक्तो ने जम कर भाग लिया भक्तो ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया ऐसा एक्ट द्वारा फूल वर्षा कर जोरदार स्वागत किया

भव्य महाप्रसादी का आयोजन किया गया

शोभा यात्रा के ग्राम भ्रमण करने के पश्चात हनुमान मंदिर परिसर में भक्तो ने श्री राम जी की महाआरती की ,आरती के पश्चात भक्तो के द्वारा महाप्रशादी भंडारे का आयोजन किया गया। सभी ने मिलकर जस्न मनाया महिलाओं बुजुर्गों माता एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया सभी क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल बना रहा

इस अवसर पुजारी मंगलदास वैष्णव,कमलेश वैष्णव, देवदास वैष्णव, हितेश वैष्णव, जय किशन वैष्णव, सेवक हीरालाल कैवर्त,टीकाराम कैवर्त, रामबाल रजक, उत्तम दीवान जगदीश दीवान, भास्कर वैष्णव, सरपंच श्री अशोक विश्राम कंवर, उपसरपंच राजकुमार कुर्रे, अमृतलाल पैकरा, गोविंद वैष्णव लेखराम कुर्रे,दयानंद लहरे, एवं समस्त ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!