राजाखेड़ा,धौलपुर
राजाखेड़ा में भगवान श्रीराम भव्य जागरण और झांकी प्रदर्शन का हुआ आयोजन।

राजाखेड़ा कस्बे में अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पावन पर्व पर जगह जगह भव्य जागरण एवं झांकी प्रदर्शन कार्यक्रमों का आयोजन बांकुरे मोहल्ला,जय जिनेन्द्र गार्डन में श्रीराम भक्तों द्वारा आयोजित किया गया जिसमें श्री राम भजन गायक विवेक शर्मा और शालू शर्मा आगरा के द्वारा श्रीराम भगवान की स्तुति करके भगवान राम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए भजन गाए गए जिसमें भगवान राम मर्यादा की मूर्ति और जग के प्राण बताए कार्यक्रम में विवेक शर्मा के सहयोगी कलाकारों ने भगवान श्री राम, लक्ष्मण,सीता माता,अंजनी पुत्र हनुमान,राधे कृष्णा जैसी अन्य झांकियां की प्रस्तुतियां दी।कार्यक्रम में लोग भजन सुनते सुनते मंत्रमुग्ध हो गए।पूरा राजाखेड़ा भगवा रंग के साथ राममय हो गया और राजाखेड़ा रंगीबिरंगी रंगोलियों,रोशनियों, और दीपों के साथ जगमग हो गया इस दौरान रोशन सिंह बांकुरे,हरीसिंह,गोपाल सिंह,
दिनेश बांकुरे,प्रेम सिंह,इंद्र कुमार शर्मा, पीतम सिंह,सोनू बांकुरे,इंद्रजीत,राजेंद्र सहित अन्य श्रीराम भक्त मौजूद रहे।
रिपोर्ट।मनोज राघव के साथ कुश राठौर राजाखेड़ा