चोरी का मोबाइल सहित आरोपी गिरफ्तार

थाना – गुन्नोर
दिनांक – 24/01/24

चोरी का मोबाइल सहित आरोपी गिरफ्तार

फरियादी दीपेंद्र पटेल निवासी गुनौर ने थाना गुनौर में उपस्थित होकर ऐसी रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 20/12/23 को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसका वीवो कंपनी का मोबाइल चोरी कर लिया है फरियादी की उक्त सूचना पर थाना गुनौर में अपराध क्र. 28/24 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में दिया गया था। प्रकरण की विवेचना के दौरान उक्त मोबाइल नंबर की तलाश पतारासी की गई जिसमें उक्त मोबाइल नंबर का एक आरोपी के द्वारा चलाया जाना पाया गया जिसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किए जाने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसके द्वारा एक महीना पहले फरियादी का मोबाइल चुरा लिया था एवं उसमें पड़ी हुई सिम तोड़कर फेंक दी थी एवं अपनी सिम डाल ली थी जिससे आरोपी को गिरफ्तार करके चोरी गया वीवो कंपनी का मोबाइल कीमती करीबन बीस हजार का बरामद कर लिया गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका – उक्त संपूर्ण करवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गुन्नौर निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार, अनिल सिंह राजपूत साइबरसेल पन्ना, उप निरीक्षक केशव सिंह ,सहायक निरीक्षक अशोक गौतम , प्रधान आरक्षक सुरेश चंद्र पांडे के द्वारा की गई!
R9 भारत,
संवाददाता,
रामचंद्र चतुर्वेदी, गुनौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!