स्कूल गए तीन किशोर हुए अगवा, परिजन बेहाल
– लोलपुर गांव के एक ही परिवार के लापता हुए तीन चचेरे भाई बहन
– बस्ती के विक्रमजोत क्षेत्र मे स्थित एक निजी स्कूल मे जाते थे पढने
आशीष श्रीवास्तव ब्यूरो गोंडा

गोंडा नवाबगंज लोलपुर गांव के एक परिवार के तीन किशोर सोमवार को स्कूल से ही अगवा हो गए। परिजनो के अनुसार सभी तीनो किशोर बस्ती जिले के विक्रमजोत क्षेत्र के कौलपुर स्थित दुर्गा देवी स्मारक शिक्षण संस्थान के छात्र थे। स्कूल से शाम तक घर नही लौटने पर परिवार के लोगो ने बच्चो की तलाश करने लगे। अगवा हुए तीनो किशोर नाबालिग है। इनमे प्रीति 16 पुत्री श्रीकिशन 11वें क्लास की छात्रा है जबकी उसकी चचेरी छोटी बहन मुन्नी 17 पुत्री हरीकिशन 12वीं मे पढती है और तीसरा किशोर प्रिंस 16 शम्भु नाथ का बङा बेटा है। छावनी पुलिस ने प्रीति के पिता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। परिजनो ने इस घटनाक्रम मे विद्यालय प्रबंधन की भूमिका को बेहद संदिग्ध बताया। तीनो बच्चे एक ही परिवार के है घटना के बाद परिजन बेहद परेशान है। परिजनो का आरोप है की बच्चे स्कूल से ही अगवा कर लिए गए है जबकि विद्यालय के प्रिसिंपल और शिक्षिकाओ का कथन एक दूसरे के विरोधाभाषी है एक शिक्षिका द्वारा जहां किशोरो के स्कूल आने की बात स्वीकारी गई वही प्रिसिंपल द्वारा छात्रो के स्कूल नही आने की बात कहकर मामले से पल्ला झाङ लेने का प्रयास किया गया। गांव के ही एक अन्य परिवार की छात्रा जो बच्चो के साथ ही स्कूल गई थी उसने बताया की दोपहर तक तीनो किशोर उसे स्कूल मे दिखे थे।
– विद्यालय के वार्षिकोत्सव मे शिरकत करने गए थे तीनो किशोर
लोलपुर के अनुसूचित वर्ग से ताल्लुक रखने वाले तीनो नाबालिग छात्र छात्राए सोमवार को विद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह मे शिरकत करने के लिए स्कूल के वाहन पर गांव के सामने फोरलेन हाईव पर सवार हुए थे तीनो चचेरे भाई बहनो मे भाई के पास मोबाइल भी था जो स्कूल के लिए रवाना होने के कुछ देर बाद से स्वीच आफ चल रहा है। तीनो भाई बहन मे सबसे बङी प्रीति का दाखिला इसी सत्र मे हुआ था इसके पूर्व वह कानपुर मे पढ़ाई करती थी। घटना को लेकर पूरे गांव मे सनसनी है परिजनो का रो- रो कर बुरा हाल है।
– किशोर के घर पहुंची छावनी पुलिस, परिजनो से लिया बयान
अगवा किशोरो के तलाश मे जुटी बस्ती जिले के छावनी थानाक्षेत्र के विक्रमजोत चौकी की पुलिस लोलपुर गांव मे पीङित के घर पहुंच कर किशोरो के माता – पिता से बात कर किशोरो के सुरागरस्सी का प्रयास किया। चौकी प्रभारी चन्द्र कान्त पाण्डेय के अगुवाई मे पहुंची टीम ने अगवा किशोरो के बैक खाते का डिटेल और अधार कार्ड तथा अन्य जानकारी प्राप्त कर वापस हो गई। पुलिस द्वारा परिजनो को बच्चो के शीध्र बरामदगी का आश्वासन दिया गया।