दिनांक 19 फरवरी 2024 को धौलपुर ब्राह्मण समाज की बैठक का आयोजन ब्राह्मण समाज के कार्यालय बाड़ी रोड पर किया गया।
जिसमे आगामी 13 मार्च को धौलपुर से ब्राह्मण समाज की धार्मिक तीर्थ यात्रा अयोध्या श्री राम लला एवं प्रयागराज संगम के साथ काशी विश्वनाथ के दर्शन हेतु यात्रा रवाना हो रही हे जिसकी तैयारियों हेतु विचार विमर्श किया गया।
यात्रा संयोजक रनीश तिवारी ने बताया कि अभी तक धौलपुर जिले से लगभग 70 रजिस्ट्रेशन हो चुके हे और ये रजिस्ट्रेशन आगामी 1 मार्च तक चलेंगे।
यात्रा सह संयोजक पूर्व उप सरपंच ओमेश शर्मा ने बताया कि सभी तीर्थ यात्रियों की आने जाने की व्यवस्था के साथ साथ भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था के बारे में भी विचार विमर्श किया गया।
इस अवसर पर महेंद्र दुबे,
प्रशांत तिवारी,राकेश शर्मा ,पिंटू बौहरे केंथरी,राजेश रावत,विवेक पंडित आदि विप्र बंधु उपस्थित रहे।