स्लग- मरार पटेल समाज ने धूमधाम से मनाई माता सावित्रीबाई फुले जयंती, “वैवाहिक परिचय माला पुस्तिका का हुआ विमोचन,छग. महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया रही मुख्य अतिथि

स्लग- मरार पटेल समाज ने धूमधाम से मनाई माता सावित्रीबाई फुले जयंती, “वैवाहिक परिचय माला पुस्तिका का हुआ विमोचन,छग. महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया रही मुख्य अतिथि

सारंगढ़ से गुलशन लहरे की रिपोर्ट

एंकर – छत्तीसगढ़ प्रदेश मरार पटेल समाज द्वारा प्रदेश कार्यालय रायपुर में माता सावित्रीबाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई साथ ही विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन भी आयोजित किया गया। एवं समाज कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान स्वरूप मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र भेंट प्रदान किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री अनिला भेड़िया का मरार पटेल समाज के पदाधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम में पूरे प्रदेश भर से समाज की महिलाएं शामिल हुई वही महिला सशक्तिकरण पर महिलाओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने वैवाहिक परिचय माला पुस्तिका का विमोचन किया जिसमें विवाह योग्य दो से अधिक युवक-युवतियों कार्यक्रम में शामिल हुई और अपना परिचय दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री अनिला भेड़िया ने मरार समाज की एकता एवं संघर्ष की खूब सराहना की साथ ही समाज की मांग – रायपुर में कन्या छात्रावास खोलने के लिए 20 लाख की स्वीकृति और महामाई पारा रायपुर में एक चौक का नाम “माता सावित्रीबाई फुले” के नाम से रखे जाने की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!