मिश्रित सीतापुर / नव वर्ष के अवसर पर आज विकासखंड मिश्रित में क्षेत्र पंचायत की बैठक सम्पन्न हुई । इस बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख रामकिंकर पांडेय व विधायक रामकृष्ण भार्गव ने की

श्यामा कुमार मौर्य मिश्रिख तहसील रिपोर्टर

मिश्रित सीतापुर / नव वर्ष के अवसर पर आज विकासखंड मिश्रित में क्षेत्र पंचायत की बैठक सम्पन्न हुई । इस बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख रामकिंकर पांडेय व विधायक रामकृष्ण भार्गव ने की । बैठक में मंच का संचालन भाजपा नेता भास्कर मिश्र ने किया । बैठक में रामकिंकर पांडेय ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों एवं वरिष्ठ नागरिकों को प्रतीक चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित करते हुए नव वर्ष की हार्दिक बधाई दी‌ । कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख ने स्थानीय पत्रकारों को भी अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए नव वर्ष की हार्दिक बधाई दी । आयोजित बैठक में विधायक रामकृष्ण भार्गव ने सभी को नव वर्ष की हार्दिक बधाई देकर केन्द्र व प्रदेश सरकार व्दारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी । और आम जनता से भाजपा को भारी बहुमत से जिताने की अपील की । इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि राम गोपाल अवस्थी , ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि गोंदलामऊ मुनींद्र अवस्थी , सदस्य जिला पंचायत सुदर्शन लाल भारती पूर्व जिला पंचायत सदस्य वी पी हंस जिला पंचायत सदस्य पिंकू पाल जिला पंचायत सदस्य तनवीर हसन लकी भाई ब्लाक प्रमुख मछरेहटा , ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बबलू पांडेय , प्रधान संघ जिला अध्यक्ष राकेश वर्मा , प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती मुन्नी देवी , प्रधान रामकिशोर वर्मा , प्रधान जयंत प्रधान लोकनाथ मौर्य प्रधान प्रदीप मौर्य , खंड विकास अधिकारी प्रतीक , सहायक विकास अधिकारी अमित चतुर्वेदी , ग्राम विकास अधिकारी रमाकांत , रामचंद्र के साथ ही सभी ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं गण मान्य लोग उपस्थित रहे ।
ज्ञात ज्ञात हो कि आज बैठक में मंच से लेकर पांडाल तक सैकड़ों लोगों की भीड़ बनी रही । परंतु किसी व्यक्ति के मुंह पर मास्क नहीं लगा था । कोरोना प्रोटोकाल का कतई पालन नहीं किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!