कुलदीप जघीना हत्याकांड में 8 महीने से फरार 50 हजार का इनामी गैंगस्टर सचिन उर्फ सच्चृ गिरफ्तार

कुलदीप जघीना हत्याकांड में 8 महीने से फरार 50 हजार का इनामी गैंगस्टर सचिन उर्फ सच्चृ गिरफ्तार

 

भरतपुर. जयपुर जेल से पेशी के लिए भरतपुर लाते समय 12 जुलाई 2023 को आमोली टोल पर गोली मारकर हत्या कर देने के बहुचर्चित कुलदीप जघीना हत्याकांड में 8 महीने से फरार चाल रहे 50 हजार रुपए के इनामी गैंगस्टर सचिन (21) उर्फ सच्चू को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और लखनपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सचिन उर्फ सच्चू गांव लुलहारा थाना लखनपुर का रहने वाला है। लखनपुर थानाधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि कुलदीप जघीना हत्याकांड मामले में आरोपी सचिन उर्फ सच्चू घटना के बाद से फरार चल रहा था। आरोपी पर महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज भरतपुर द्वारा 50 हजार रूपये का इनाम घोषित था। थानाधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि सेवला व लुलहारा के बीच बांध की पाल पर एक बबूल के पेड के नीचे एक व्यक्ति खडा हुआ है। थानाधिकारी मय जाप्ता के मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे। जहां एक व्यक्ति बबूल पेड के नीचे खडा हुआ दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर खेतों की तरफ भागने लगा। पुलिस ने व्यक्ति का पीछा कर पकड लिया। पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सचिन (21) उर्फ सच्चू पुत्र राजवीर जाट निवासी लुलहारा थाना लखनपुर बताया। वहीं पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली, तो आरोपी के कब्जे से मोबाइल मिला। जो पुलिस ने जब्त कर लिया है।।

👆भरतपुर से हेमंत दुबे की रिपोर्ट 👆

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!