प्रशांत हुंडावाल (प्रिंस) को परशुराम चेरिटेबल ट्रस्ट का युवा अध्यक्ष बनाया गया

प्रशांत हुंडावाल (प्रिंस) को परशुराम चेरिटेबल ट्रस्ट का युवा अध्यक्ष बनाया गया। परशुराम चेरिटेबल ट्रस्ट पर प्रशांत हुंडावाल (प्रिंस) को युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया।
धौलपुर में भगवान परशुराम चेरिटेबल ट्रस्ट ने न्यास के उद्देश्यों, कार्यों व हितों से संबंधित गतिविधियों के निर्धारण व संचालन के लिए युवा समिति के गठन का दायित्व निर्वहन करने के लिए ट्रस्ट के ऊर्जावान न्यासी प्रशांत हुंडावाल (प्रिंस) को ट्रस्ट के युवा का अध्यक्ष बनाया गया है।

 


इस अवसर पर प्रशांत हुंडावाल ने कहा कि परशुराम चैरिटेबल ट्रस्ट ने जो मुझे जिम्मेदारी सौंपी है, उसका में अच्छे से निर्वहन करूंगा व युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करूंगा। साथ ही ट्रस्ट के साथ नए ऊर्जावान युवाओं को जोड़ने का काम में करूंगा।

ट्रस्ट के उद्देश्यों एवं कार्यों में युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से युवा प्रकोष्ठ का गठन किया गया है।
प्रशांत हुंडावाल के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के नाम घोषित होने पर स्वागत किया गया।
प्रशांत हुंडावाल ने कहा कि इसे मै पद के रूप में ना देखते हुए जिम्मेदारी के रूप में देखता हूँ। मेरा ट्रस्ट के युवा अध्यक्ष के पद पर मनोनित होना आप सभी के प्रेम एवं भावनाओं व जुडाव का परिणाम है। अपने समाज के साथ साथ मेरी अन्य सभी समाजों के लिए भी सहयोग करने की भावना रही है। मेरा प्रयास रहेगा कि हम अपने समाज के हितों के साथ साथ अन्य सभी समाजों को भी सम्मान व भाईचारे की भावना के साथ जोडने का कार्य करें।
प्रशांत हुंडावाल(प्रिंस) ने कहा कि आप सभी लोगों ने जो दायित्व सौंपा है उसके लिए मैं अपनी ओर से अच्छे से अच्छा करने की कोशिश करूँगा इस अवसर पर उन्होंने सभी से मिले भरपूर सहयोग व समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर परशुराम चेरिटेबल ट्रस्ट के कई ट्रस्टी व समाजसेवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!