दावत-ए-इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन
पांडू प्रतिनिधि
अनिल शर्मा
पलामू।

पांडू प्रखंड अंतर्गत ग्राम मुसीखाप में शनिवार के दिन पंचायत समिति सदस्य प्रवेश साव उर्फ ठेग्घू भाई ने दावत-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन किया।
इफ्तार के पूर्व रोजेदारो ने क्षेत्र में अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी.
वहीं इफ्तारी के बाद रोजेदारो ने नमाज अदा किया।
इस इफ्तार पार्टी में अख्तर अंसारी,कासिम अंसारी, इसराइल अंसारी,जुनैद अंसारी,सुरेन्द्र सिंह,अवधेश सिंह,डीएन सिंह,बिन्दे सिंह,सुरेन्द्र चंद्रवंशी,उमेश पासवान सहित सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल रहे.