राजाखेड़ा,धौलपुर
एक को अवैध शराब और 4 को 12800 की राशि के साथ जुआ खेलते हुए किया गिरफ्तार

राजाखेड़ा। राजाखेड़ा पुलिस लगातार अवैध शराब बिक्री, जुआ और वांछित अपराधियों के धरपकड़ अभियान में जुटी हुई है।जिसको लेकर राजाखेड़ा में पुलिस ने जुआ राशि 12 हजार 800 रुपये की जुआ राशि सहित सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुये चार जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है और बिना लाइसेन्स व परमीशन के अवैध शराब बिक्री करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया।थानाधिकारी वीर सिंह ने बताया कि भरतपुर रेंज आई जी राहुल प्रकाश, धौलपुर एसपी सुमित मेहरडा, मनियां सीओ राजेश शर्मा के निकटतम सुपरवीजन में गुरुवार को सार्वजनिक स्थान पर रुपयों से मेहनत की कमाई पर दाब लगाकर जुआ खेलते हुये चार व्यक्तियों मोहनप्रकाश पुत्र हेमसिहं जाति ठाकुर निवासी धारापुरा, करुआ पुत्र लटीला जाति जाटव निवासी सोमली का पुरा, श्रीभगवान पुत्र दिलीपसिहं जाति ठाकुर निवासी धारापुरा, रामकिशोर पुत्र बंगालीराम जाति निवासी मुन्ना कालोनी थाना राजाखेड़ा को गिरफ्तार किया जाकर उनके कब्जे से जुआ उपकरण व जुआ राशि 12800 रुपये जप्त किये गये है उक्त गिरफ्तार शुदा मुल्जिमों के विरुद्ध कार्यवाही जारी है। एसआई थाना राजाखेडा सुगन सिंह के नेतृत्व में क्यूआरटी टीम धौलपुर की सूचना पर दिन शुक्रवार को अबैध शराब बिक्री करते हुए चुंगी नाका के पास देवदास के पुरा रोड से एक अभियुक्त तपेन्द्र पुत्र जगदीश जाति ठाकुर निवासी कछियात मोहल्ला थाना राजाखेडा जिला धौलपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब एक कार्टून में कुल 42 पउआ प्लास्टिक के घूंघरु देशी, सादा मंदिरा 180 एमएल एक कार्टून में,45 पउआ कांच के 50/50 ब्लू विस्की 180 एमएल, 09 किंग फिशर की बियर,केन 500 एमएल जब्त की गई।उक्त मुल्जिम के खिलाफ मामला दर्ज कर अभियुक्त से अनुसन्धान जारी है।
रिपोर्ट।मनोज राघव के साथ कुश राठौर राजाखेड़ा।