बबलू सैनी समाज के निर्विरोध तहसील अध्यक्ष निर्वाचित

बबलू सैनी समाज के निर्विरोध तहसील अध्यक्ष निर्वाचित

भरतपुर. जिले के कस्बा नदबई में सैनी समाज महासभा के तत्वाधान में शनिवार को तहसील अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें बबलू सैनी पुत्र स्व. केप्टन डालचंद सैनी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया lचुनाव से पूर्व चुनाव समिति द्वारा प्रति सदस्य 51000/उम्मीदवारी के लिए फीस रखी गयी थी। जिसमें केवल बबलू सैनी अरोदा ने उम्मीदवारी की इसलिये चुनाव कमेटी के रिटा. अध्यापक देवी सिंह,अध्यापक भूरीसिंह,भगवान सिंह सैनी,खिल्लूराम सैनी आदि द्वारा बबलू सैनी को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष का समाज के लोगों द्वारा माला व साफा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया तदोपरांत अध्यक्ष द्वारा गाँव अरोदा में सम्मान समारोह व सवामणि के कार्यक्रम काआयोजन किया गया ।इस मौके पर पूर्व चेयरमैन केदार सैनी, पार्षद हरिसिंह,पूर्व अध्यक्ष राजेंद्रसैनी भोलेवास, सोहनलाल सरपंच बीकरु, पूर्व अध्यक्ष सियाराम सैनी, पूर्व ज्योतिबाफुले अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, सोना सैनी, भूपेंद्र सैनी, जगदीश प्रसाद सैनी, छोटेलाल सैनी, नारायण सैनी गोपाल सैनी सहित सैनी समाज के अनेकों लोग मौजूद थे ।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!