- स्वच्छता तन और मन दोनों की खुशी के लिए आवश्यक, स्वच्छ वातावरण में कार्यकुशलता में होती है वृद्धि :- पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा*धौलपुर
- धौलपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में चला विशेष साफ-सफाई अभियान*
- कार्यालय में पदस्थापित सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों ने सामुहिक रुप से की साफ सफाई

पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा के नेतृत्व में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत समस्त अधिकारी और कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर सहित सभी शाखाओं में सामुहिक रुप से साफ-सफाई की। इस अभियान के दौरान कार्यालय की समस्त शाखाओं में साफ-सफाई की गई एवं शाखाओं के रिकार्ड्स को व्यवस्थित रूप से संधारित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा कार्यालय परिसर की सफाई अभियान में उपस्थित रहें, उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में साफ- सफाई का अवलोकन किया एवं कार्यालय कर्मियों से बातचीत कर स्वच्छता का संदेश दिया। सफाई अभियान के दौरान कार्यालय में ऐसे स्थान भी चिह्नित किए गए, जहां पर अक्सर अधिक आवागमन अथवा अन्य कारणों से गंदगी रहती हो वहाँ पर विशेष तौर पर सफाई की गई। इसके अलावा सभी शाखाओं में स्थायी कूड़ेदानों की जगह-जगह व्यवस्था करने और टूटे हुए कूड़ेदानों को हटाने की व्यवस्था भी की गई है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय कर्मियों से कहा कि स्वच्छता का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। साफ-सफाई हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण पहलू है और यह हमारी प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए। स्वच्छ परिवेश में कार्य करने से जहां पुलिसकर्मियों में नई ऊर्जा का संचार होता है वहीं आमजन भी कार्यालय में स्वच्छ और सकारात्मक वातावरण में निर्भीक होकर अपनी बात रख पाते है। इस दौरान कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें|