कल महारानी श्री जया कॉलेज में होगी भरतपुर संसदीय क्षेत्र की मतगणना , प्रशासन की तैयारियां पूर्ण

कल महारानी श्री जया कॉलेज में होगी भरतपुर संसदीय क्षेत्र की मतगणना , प्रशासन की तैयारियां पूर्ण

भरतपुर। 4 जून मंगलवार को लोकसभा चुनाव की होने वाली मतगणना में राजस्थान की 25 सीटों पर मतगणना की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। इसी क्रम में भरतपुर संसदीय क्षेत्र में होने वाली मतगणना की तैयारियों को प्रशासन द्वारा दिया गया अन्तिम रूप।जिसके तहत त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में निर्धारित पासधारकों को ही मिलेगा प्रवेश। मंगलवार को प्रातः 8 बजे से महारानी श्री जया कॉलेज में शुरू होगी मतगणना। ईवीएम के मतों की गणना 14, डाक मतपत्र की मतगणना 40 तथा ईटीपीबीएमएस प्री काउन्टिंग होगी 38 टेबिलों पर। मीडियाकर्मी मतगणना स्थल पर बनाये गये मीडिया प्रकोष्ठ तक ले जा सकेंगे मोबाईल फोन। मतगणना कक्षों में किसी भी व्यक्ति को मोबाईल फोन ले जाना नहीं होगा अनुमत। पत्रकारों एवं मीडिया से जुड़े व्यक्तियों के मोबाईल मीडिया सेन्टर पर ही किये जायेगें जमा। मतगणना स्थल पर किसी भी व्यक्ति को हथियार, मोबाइल फोन, कोर्डलैस फोन या अन्य कोई इलैक्ट्रिोनिक उपकरण लेकर जाने की नहीं है अनुमति।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!