मारपीट करते हुए घायल कर लूटपाट करने का मामला दर्ज

मारपीट करते हुए घायल कर लूटपाट करने का मामला दर्ज

भरतपुर। जिले के भुसावर थाना क्षेत्र में बनखण्डी हनुमान मन्दिर के पास घर से दुकान पर आ रहे युवक से रास्ते में मारपीट कर लूट का मामला सामने आया है। थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया- नाथू का नगला गांव का रहने वाला जोगेन्द्र पुत्र रमेशचंद जाट भुसावर स्थित दुकान पर आने के लिए मंगलवार सुबह घर से निकला था। इस दौरान बनखण्डी हनुमान मन्दिर के पास बाइक पर आए भुसावर निवासी खेमचन्द, सुरेश एवं चन्द्रप्रकाश ने रास्ता रोक लिया। दुकानदार जोगेन्द्र को खींचकर नीचे जमीन पर पटक दिया और लाठी-डंडों से मारपीट की। चाकू से वार कर युवक को घायल कर दिया। वहीं बाइक को तोड़फोड़ कर दी। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग बचाने के लिए तो बदमाश जेब से पांच हजार कैश और गले से सोने की चेन को तोड़कर बदमाश फरार हो गए। एसएचओ ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, वहीं घायल युवक का मेडिकल करवाया गया है।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!