पर्यावरण को संरक्षित रखना हमारी पहली प्राथमिकता– लवकेश मोरसे
संवाददाता इदरीश विरानी

दामजीपुरा —नमामि गंगे अभियान अंतर्गत आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खुरदा के द्वारा ग्राम पंचायत बटकी के अमृत सरोवर झिरनादादू में समिति के सदस्य एवं ग्रामीण जन समुदाय के साथ मिलकर 2 घंटे का श्रमदान किया जिसमें अमृत सरोवर के अंदर जम रही गाद को बाहर निकला गया एवं साफ सफाई की गई श्रमदान के पश्चात समिति के सदस्य एवं ग्राम के युवाओं के द्वारा चर्चा कर संस्था के अध्यक्ष लवकेश मोरसे ने पर्यावरण के प्रति अपने संबोधन में कहा कि आज जिस प्रकार से हम हमारी पृथ्वी को नष्ट करते जा रहे हैं उससे बहुत जल्द ही आने वाले प्रलय को न्योता दे रहे हैं क्योंकि जिस प्रकार से इस वर्ष हमने मई के आखिरी सप्ताह में भीषण गर्मी तापमान को देखा है इससे तो लगता है कि आने वाले समय में हम अधिक तापमान से ही झुलस कर हमारी पृथ्वी नष्ट हो सकती है अगर आज हम नहीं जागे तो आने वाला कल बहुत भयानक होने वाला है और इन सब के जिम्मेदार हम सब रहेंगे इसलिए अभी और आज से हमको जागने की आवश्यकता है हमारे चारों और पेड़ पौधे लगाने की आवश्यकता है नदी तालाब बावडी को पुनर जीवन करने की आवश्यकता है अभी जो जंगल बच्चा है उसे और सघन करने की आवश्यकता है नहीं तो हमने देखा ही है अभी कैसे हमने तापमान को झेला है भारत के ही कुछ राज्यों में 50 डिग्री से अधिक तापमान हो गया था आने वाले 10 दिन में हमे लगातार प्रतादिन 2 घंटे श्रमदान कर हम गिलहरी की भूमिका हमे निभानी है आज श्रमदान कार्यक्रम में श्यामलाल मर्सकोले,श्यामलाल इवने,किशोर मर्सकोले,लवकेश मोरसे,जगन सलामे,पतिराम सलामे,करण वरकड़े,दलप इरपाचे,प्रेम यूइके,कमल इवने,रमेश ऊइंके,राकेश मर्सकोले,कैलाश इवने,कैलाश ऊयके,दीनू इवने,सूरज मरकाम,परवीन वरकड़े,सुजल मावस्कर,आदि युवा ग्रामीण उपस्थित रहे