जर्जर रास्ते के निर्माण को लेकर शाहपुर मे ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, आंदोलन की दी चेतावनी

जर्जर रास्ते के निर्माण को लेकर शाहपुर मे ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, आंदोलन की दी चेतावनी

 

भरतपुर .नदबई विधानसभा की उप तहसील मुख्यालय लखनपुर के गांव शाहपुर मे जर्जर रास्ते के निर्माण को लेकर ग्रामीणों द्वारा समाजसेवी एडवोकेट महेश लखनपुर के नेतृत्व में गुरुवार को रोष प्रकट करते हुए प्रदर्शन किया गया । ग्रामीणों ने बताया की उक्त 500 मीटर का रास्ता अत्यंत जर्जर हालत में है।बरसात के समय अत्यधिक जलभराव की समस्या रहती है गंदगी का अंबार लगा हुआ है।आवागमन में परेशानियां का सामना करना पडता है यहां के निवासियों को दुर्गन्ध मे रहने को मजबूर है।मच्छर जनित बीमारियों के फैलने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि केवल चुनाव के समय ही दिखाई देते है,बाद मे आमजनता की सुध लेने कोई नहीं आता है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि प्रशासन द्वारा समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इस अवसर पर पूरनसिंह राज.पुलिस, भगवतसिंह सहायक कृषि अधिकारी, भोजपाल जाटव, राजपाल जाटव,समाजसेवी एडवोकेट महेश लखनपुर, भगतसिंह,थानसिंह, मुकेश,भीमसिंह सहित क्षेत्र के अनेको ग्रामीण मौजूद रहे।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!