सांसद रहे रविन्द्र कुशवहा हार स्वीकारते हुये की भावुक अपील

सांसद रहे रविन्द्र कुशवहा हार स्वीकारते हुये की भावुक अपील

मेरे प्रिय साथियों चुनाव हम लोग हारे जरूर है परंतु पूरी मजबूती से लड़े है और इस लड़ाई में भारतीय जनता पार्टी के एक एक नेता, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ता साथियों का संपूर्ण सहयोग व समर्पण रहा है।
मैं इस हार को विनम्रता से स्वीकार करता हूं, सलेमपुर की हार मेरे साथ भारतीय जनता पार्टी की भी हार है.!
आप सभी प्रिय जनों, साथियों व समर्थकों से हांथ जोड़कर निवेदन करता हूं की आप लोग किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म या कहीं भी किसी भी भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि नेता या पदाधिकारी गणों को दोष ना दें, हम सभी एक परिवार हैं आप सभी का सहयोग और समर्पण के बल पर हम लोग सलेमपुर में फिर एक बार कमल खिलाएंगे..!
मैं इस बात की पूरी गारंटी लेता हूं की मैं आप सभी प्रियजनों, समर्थकों व कार्यकर्ता साथियों के सुख – दुख में सदैव साथ रहूंगा, मैं आपकी लड़ाई लड़ने के लिए सक्षम हूं और सदैव तैयार हूं..!
आपका – रविंदर कुशवाहा,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!