मारपीट कर जानलेवा हमला करने के तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार

मारपीट कर जानलेवा हमला करने के तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार

 

 

भरतपुर। जिले की सेवर थाना पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अमरंचद स०उ०नि० ने बताया कि 13 अप्रैल को गांव भॉडौर कलां निवासी लालाराम ने गांव के ही महेश पुत्र रतनलाल बगैराह 4-5 जनों के विरूद्ध एक राय होकर उसके व उसके परिजनों के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला करने का एक मामला थाना सेवर में पंजीबद्ध कराया था। उक्त मामले में थाना पुलिस द्वारा गुरुवार को कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी महेश पुत्र रतनलाल उम्र 42 साल, नौमेशकुमार पुत्र महेशचंद उम्र 22 साल व देवेश कुमार पुत्र महेशचंद उम्र 20 साल जातियान प्रजापत निवासियान भॉडौर कलां थाना सेवर को गिरफ्तार किया गया है।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!