वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

भरतपुर। थाना साबईर पुलिस ने टेलीग्राम पर वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी करने के मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रामावतार मीना पु०नि० ने बताया कि 3 जनवरी 2024 को टीकेन्द्रसिंह पुत्र नैमसिह निवासी मैडाचौली थाना नदबई ने टेलीग्राम के माध्यम से मैसेज भेज कर घर पर ही जौब कर अधिक रुपये कमाने के नाम पर झासा देकर 90 हजार रुपये की ठगी करने का मामला दर्ज कराया था। उक्त मामले में अनुसंधान शुरू कर पीड़ित के बयान लिये गये एंव साईबर फॉड में ठगी की राशि को प्राप्त करने के लिये उपयोग में लिये गये बैंक खाता 409002086669 केवाईसी व ट्राजेक्शन डिटेल का रिकार्ड प्राप्त कर खाता 90 DEGREE EDUTECH PRIVATE LIMITED ADDRESS 20 RISHI COLONY TONK ROAD GANDHI NAGAR JAIPUR RAJASTHAN 302015 के नाम पाया गया। उक्त प्राईवेट कम्पनी के निदेशक चन्द्रमोहन पुत्र नन्दकिशोर निवासी गंगापुरसिटी हाल स्वप्न निलय अपार्टमेन्ट फ्लैट नं0 811 मथुरावाला बीवंला कला सांगानेर जयपुर को रविवार को गिरफ्तार किया गया है।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!