मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत यू.पी.एस.सी./ यू.पी.पी.एस.सी. जे.ई.ई. नीट, आदि की कक्षाएं की जायेगी संचालित

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत यू.पी.एस.सी./ यू.पी.पी.एस.सी. जे.ई.ई. नीट, आदि की कक्षाएं की जायेगी संचालित

 

 

देवरिया(सू0वि0) 10 जून। जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर ने बताया है कि जनपद देवरिया में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत यू.पी.एस.सी./ यू.पी.पी.एस.सी. जे.ई.ई. नीट, आदि की कक्षाएं (सत्र-2024-2025) संचालित की जानी है। उक्त कक्षाओ में अध्यापन कार्य हेतु विशेषज्ञ चयन समिति की अनुशंसा से परीक्षण व्याख्यान, ट्रायल लेक्चर आदि के उपरान्त विषय-विशेषज्ञो, वार्ताकारो, व्याख्याताओ का इम्पैनलमैन्ट किया जाना है। योजनान्तर्गत विषय विशेषज्ञों के इम्पैनलमेन्ट हेतु सरकारी / गैर-सरकारी विषय विशेषज्ञों से आवेदन-पत्र आमंत्रित किये गए है। इच्छुक विषय विशेषज्ञ निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन, सी.वी. कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, देवरिया अथवा ई-मेल आई.डी. deoriaabhyuday@gmail.com अथवा मों.नं. 9140893676 पर व्हाट्सएप एप के माध्यम से जमा कर सकते है।
कक्षाओं हेतु शासनादेशानुसार मानदेय का भुगतान किया जायेगा। एक व्याख्यान की अवधि 90 मिनट होगी। आवेदन प्राप्त किये जाने की अन्तिम तिथि 18 जून है। अधिक जानकारी के लिए हिमांशु पाण्डेय कोर्स को-ऑर्डिनेटर मों. नं 9140893676 पर कार्यालय अवधि (10.00 बजे से 05:00 बजे) में सम्पर्क कर सकते है। ट्रायल लेक्चर की तिथि अलग से निर्धारित की जायेगी। आवेदन की पात्रता हेतु उपरोक्त सेवाओं से सम्बन्धित पाठ्यक्रम की समुचित जानकारी होनी चाहिए। यू०पी०एस०सी०/ यू०पी०पी०एस०सी० की प्री/ मुख्य परीक्षा पास, नेट परीक्षा पास एवं प्रतियोगी छात्रों को पढ़ाने का अनुभव रखने वालो को वरीयता दी जाएगी। व्याख्यता सम्बन्धित विषय में अनिवार्य योग्यता / परास्तातक पूर्ण करते हो।
यूपीएससी/यूपीपीसीएस के लिए इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, विज्ञान और तकनीकी, सी-सेट (हिन्दी, अंग्रेजी, गणित.) भारतीय राजव्यवस्था एवं अंतर्राष्ट्रीय संम्बन्ध, पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन, करंट अफेयर्स व यू०पी० स्पेशल सामान्य ज्ञान, नीतिशास्त्र तथा मानवीय अन्तः सम्बन्ध एवं सत्यनिष्ठा तथा आईआईटी जेईई, नीट के लिए भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित विषय है।
प्रचारित प्रसारित द्वारा सूचना विभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!