राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर RAC में आयोजित हुआ ब्लड डोनेशन कैम्प, पुलिस अधीक्षक श्री सुमित मेहरडा सहित 60 पुलिस अधिकारियों और जवानों ने किया रक्तदान

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर RAC में आयोजित हुआ ब्लड डोनेशन कैम्प, पुलिस अधीक्षक श्री सुमित मेहरडा सहित 60 पुलिस अधिकारियों और जवानों ने किया रक्तदान

कल शाम को पुलिस लाइन धौलपुर में आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों व उनके बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति, कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने प्रतिभाशाली बच्चों का किया सम्मान

कल शाम को धौलपुर शहर के गुलाब बाग पर पुलिस बैंड ने दी शानदार प्रस्तुति

 

WhatsApp Unknown 2024-06-13 at 6.25.21 PM

10 जून से 13 जून 2024 तक मनाएं जा रहे राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज RAC धौलपुर में एक ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री सुमित मेहरडा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं जवानों द्वारा 60 यूनिट ब्लड डोनेशन किया गया। इस अवसर पर रक्तदान करने वाले अधिकारियों और जवानों की हौसला अफजाई करते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा इस नेक कार्य में आगे आने के लिए उनकी सराहना की और आगे भी ऐसे ही रक्तदान शिविरों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। इसके साथ ही कल देर शाम पुलिस लाइन धौलपुर में राजस्थान पुलिस दिवस के मौके पर सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस कर्मियों और उनके बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी, इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने प्रतिभाशाली बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए सम्मानित किया| कल शाम को धौलपुर शहर के गुलाब बाग पर पुलिस बैंड द्वारा शानदार प्रस्तुति भी दी गई|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!