जेबीकेएसएस के केंद्रीय उपाध्यक्ष ने समर्पित कार्यकर्ताओ को प्रथम स्थापना दिवस पर दी बधाई l
युवा पीढ़ी एवं झारखंड के भविष्य के लिए जयराम दा के हाथो को मजबूत करे l कृष्णा यादव ,
R9 भारत जयकांत कुमार
चंदवारा : बरही विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता सह जेबीकेएसएस जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष कृष्णा यादव ने झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति जेबीकेएसएस/जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष, पदाधिकारियों एवं पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रथम स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामना दिया है। मौके पर कृष्णा यादव ने झारखंड के माताओं बहनों नौजवान साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया l जिन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी को लगभग 8 लाख से अधिक वोट देकर पार्टी का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा की आइए संकल्प ले कि आगामी विधानसभा चुनाव में टाइगर जयराम महतो के नेतृत्व में झारखंड में सरकार बनायेंगे एवं झारखंडियो की आवाज बुलंद करेंगे। साथ ही झारखंड और खास कर के झारखंड के युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए टाइगर जयराम महतो के हाथो को मजबूत करने की अपील की l