प्रतिभा सम्मान समारोह में ग्रामीणों ने किया मेधावी विद्यार्थियों का अभिनंदन

भरतपुर. रविवार को विधानसभा नदबई के गांव सेवला स्थित मन्दिर प्रांगण में ग्रामीणों द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में ग्रामवासियों द्वारा सत्र 2023-24 की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले करीब 15 मेधावी विद्यार्थियों का माला, साफा व स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया गया। सम्मानित छात्र-छात्राओं में कक्षा 10वीं व 12वीं में 80% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट परिणाम देने वाली गांव की सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, कार्यक्रम का संचालन चंद्रराम अध्यापक द्वारा किया गया।इस मौके पर पूरनसिंह,श्यामसिंह, रामप्रसाद ,गम्भीर सिंह, मोहन सिंह, अतर सिंह, भूपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित उपस्थित रहे।।
भरतपुर से हेमंत दुबे