अपनी मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा ने प्रदर्शन करते हुए सीएम के नाम सोंपा ज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा ने प्रदर्शन करते हुए सीएम के नाम सोंपा ज्ञापन

भरतपुर। अपनी मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा के सदस्यों द्वारा सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए सीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें उन्होंने खेती से संबंधित 10 मांगें पूरी करने की बात रखी। किसानों ने बताया कि ईआरसीपी परियोजना को जल्द से जल्द शुरू किया जाये। जिससे चंबल नदी का पानी जो व्यर्थ बहता है वो नदियों के माध्यम से किसानों को उपलब्ध हो सके। किसानों की सभी फसलों के दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य के हिसाब से तय करवाए जाएं। किसानों का सारा कर्ज माफ़ किया जाए और बेसहारा जानवरों से निजात दिलाई जाये। किसानों ने बताया कि फसल बीमा कंपनी किसानों के प्रीमियम को हड़प जाती है और बीमा क्लेम नहीं देती। इससे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को प्रधानमंत्री फसल लूट योजना बना दिया है। इस नीति को किसान हित में बनाकर किसानों को फसल खराबे का वाजिब दाम दिलाया जाए। सभी बेरोजगार किसानों को रोजगार या बेरोजगारी भत्ता दिलाया जाए। सभी बुजुर्ग किसानों को वृद्धावस्था पेंशन दिलाई जाए। जिन किसानों के पास रहने के लिए मकान नहीं हैं उन्हें सरकार द्वारा आवास उपलब्ध करवाए जाएं।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!