पूर्णानंद मिश्रा बसना के नव नियुक्त विकासखंड स्रोत समन्वयक बने

जिला ब्यूरो महासमुन्द//
खगेश साहू

पूर्णानंद मिश्रा बसना के नव नियुक्त विकासखंड स्रोत समन्वयक बने

बसना :- महासमुंद जिले के बसना विकासखंड में नए विकासखंड स्त्रोत समन्वयक पूर्णानंद मिश्रा को बनाया गया।यह आदेश जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा महासमुंद के द्वारा आदेशित हुआ है।इससे पहले वह संकुल समन्वयक के पद पर कार्यरत था। शिक्षा विभाग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर सभी ख़ुशी जाहिर कर रहें है। इससे पहले विकासखंड स्रोत समन्वयक के रूप में ललित देवता कार्यरत थे। उसको मूल स्थान शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बरपेलाडीह में प्रधानपाठक के रूप वापस किया गया।
नए दायित्व को चुनौती के रूप में स्वीकार किये है। पूर्णानंद मिश्रा अपने शैक्षिक कार्यों के दौरान कई चुनौतियों को स्वीकार करते हुए आगे बढ़े है। कई कठिन परिस्थितियों को संघर्ष करके शिक्षक के हित में कार्य किये है। जो उल्लेखनीय है। आज एक नए दायित्व बी आर सी सी के रूप में शिक्षा विभाग बसना को आगे रखने के लिए संकल्पित है। पूर्णानंद मिश्रा को बी आर सी सी बनने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी विनोद शुक्ला, बद्री विशाल जोल्हे, लोकेश्वर कंवर, प्राचार्य उग्रसेन पटेल, उत्तर कुमार चौधरी, पंचानंद ठाकुर, दुर्गा पटेल, निर्मलकर, बलदेव मिश्रा, संकुल समन्वयक ब्लॉक अध्यक्ष तिरिथ पटेल, रोहित पटेल, लक्ष्मण पटेल, आरिफ बेग, अनिल सिंह साव, डिजेन्द्र कुर्रे, अरुण प्रधान, गजेन्द्र नायक, वारिश कुमार, सुरेश नंद, लोकनाथ खूंटे, पुरन्दर बछोर एवं अन्य समस्त समन्वयक एवं शिक्षकों ने बधाई दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!