बलरामपुर में डीएम ने पुलिस परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण
बलरामपुर में 6सेंटरों पे होगा एग्जाम व्यवस्थापको को तैयारी पूरी करने का निर्देश
बलरामपुर में प्रस्तावित उत्तरप्रदेश पुलिस परीक्षा केंद्रों का डीएम ने सोमवार को निरीक्षण किया डीएम ने केंद्र व्यवस्थापको को समय से व्यवस्थाओ को पूरा करने के निर्देश दिए बलरामपुर के 6केंद्रों पर अगस्त में परीक्षा प्रस्तावित है जिसको लेकर लगातार प्रशासन तैयारी कर रहा है
उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा अगस्त माह में प्रस्तावित है जिसके लिए जिले में 6 पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं डीएम बलरामपुर पवन अग्रवाल ने प्रस्तावित परीक्षा केंद्र एमएलके पीजी कालेज डीएवी इंटर कॉलेज एमडीके बालिका इंटर कॉलेज बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज एमपीपी इंटर कॉलेज भगवती आदर्श इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया
निरीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों के परीक्षा कक्षा में बैठने की व्यवस्था सीसीटीवी कैमरे कंट्रोल रूम प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका स्ट्रांग रूम का जायजा लिया
आर 9भारत से जिला संवाददाता अनिल कुमार शर्मा