बोल बम के नारो से गुंजा चांदू मां ताप्ती नदी से जल लेकर कावड़िया निकले भोपाली महादेव
लगातार तीन वर्षों से चली आ रही कावड़ यात्रा
इदरीश विरानी भीमपुर/दामजीपुरा

जिले के भीमपुर विकासखंड के ग्राम चांदु ,हनुमानढाना, धामनिया के सैकड़ों कावड़िया ने रातामाटी घोघरा घाट में सूर्यपुत्री मां ताप्ती से जल लेकर कांवडियों का विशाल जत्था भगवान भोलेनाथ के अभिषेक को लेकर भोपाली महादेव के लिए पूरे उत्साह के साथ निकला जो आज चार दिनो में भोपाली पहुंच कर विश्राम करेगें सुबह ब्रह्ममुहूर्त में सावन सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ का करेंगे अभिषेक इस जत्थे में सैकड़ों की संख्या में कावड़िए भक्ति भाव से झूमते हुए बोल बम के जयकारे लगाते चल रहे हैं। कावड़ियों का यह जत्था तीसरे दिन भाजपा कार्यालय विजय भवन पहुचता हैं जहां महादेव के भक्तों में बोल बम के गगनचुंबी नारे लगाते हुए पूरे क्षेत्र को धर्म के वातावरण मैं बदल दिया जाता है। सैकड़ों कावड़िया ने जगह-जगह डीजे की धुन में रखते हुए बोल बम बोल बम के नारे से पूरे मार्ग में बोल बम के नारे करते हुए चलते रहे
सैकड़ों कावड़िया की जुबान पर बस यही चलता रहा बोल बम का नारा है भोलेनाथ हमारा है
रंभा में कावड़ियों का हुआ स्वागत
इस दौरान का कावडियो का स्वागत महाकाल के परम् भक्त श्री श्याम ने कहा कि कावड़ यात्रा का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ के भक्त उनके अभिषेक के लिए विभिन्न नदियों का जल लेकर संकल्प वान हो चलते है। भक्ति भाव से चले स्वच्छ मन से बोल बम का नारे लगाए कावड़ियों का स्वागत करते हुए कावड़िया को स्वयं को गौरवान्वित बताया कावड़ियों के जत्थे का आगे के लिय प्रस्थान किया