आदर्श पंचायत को ठेंगा दिखाता गांव का मुख्य पथ

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू

आदर्श पंचायत को ठेंगा दिखाता गांव का मुख्य पथ

 

पलामू जिला के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत पूर्वडीहा लिधकी मुख्य पथ की स्थिति एकदम नारकीय हो चुकी है । ग्रामीण इस मुख्य पथ से पैदल गुजरने से झिझकते हैं । गांव में ढलाई वाले पीसीसी पथ पर कीचड़ का अंबार लगा हुआ है । ग्रामीण बताते हैं कि एक तो गांव का मुख्य पथ सिंगल है दूसरे नाली की समस्या के कारण रास्ते पर चलना मुश्किल हो जाता है । थोड़ी भी बारिश होने पर मवेशी चराने और आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है । नाली का मिट्टी निकाल कर मुख्य सड़क पर छोड़ दिया गया है जिससे आवागमन और भी बाधित है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!