शनिवार को आयोजित होगा प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण शिविर
नीरजा शर्मा ने कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

राजाखेड़ा। अशोक शर्मा जगन चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्वर्गीय अशोक शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि पर राजाखेड़ा में आयोजित होने जा रहे प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन इंडियन रेड क्रोस सोसायटी द्वारा 3 अगस्त शनिवार को किया जाएगा जिसकी संयोजक व भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने राजाखेड़ा के हायर सेकेंडरी स्कूल पहुँच कर तैयारियों का जायजा लेकर कार्यकर्ता बैठक ली।
नीरजा अशोक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को स्वर्गीय अशोक शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि पर बालिकाओं के लिए प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य बालिकाओं को प्राथमिक चिकित्सीय जानकारी देना रहेगा जिसके साथ बालिकाओं को इंडियन रेड क्रोस सोसायटी द्वारा प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे, साथ ही बताया कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान को भी इस कार्यक्रम के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा।
शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम शनिवार को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक जारी रहेगा। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा