जर्जर रास्ते मे जलभराव से आमजन परेशान, प्रशासन सहित मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

भरतपुर 2 अगस्त

जर्जर रास्ते मे जलभराव से आमजन परेशान, प्रशासन सहित मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

 

भरतपुर.नदबई क्षेत्र के उप तहसील मुख्यालय लखनपुर स्थित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ग्राम पंचायत अटारी के गांव कोठैन खुर्द मे मुख्य रास्ता जर्जर एवं कीचड़युक्त होने से राहगीरों एवं यहां के निवासियों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड रहा है। क्षेत्र के निवासी समाजसेवी एडवोकेट महेश लखनपुर ने बताया की रास्ता जर्जर होने के साथ ही गंदगी से अटी पडी नालियां दलदल बन चुकी हैं। यहां पर छोटे छोटे बच्चे विधालय के लिए पैदल निकलते हैं अत्यधिक जलभराव से मानवीय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, दुपहिया वाहनों के फिसलने से कई व्यक्ति चोटिल हो चुके हैं यहां के स्थानीय निवासी दुर्गंध मे रहने को मजबूर है। कीट,मच्छर एवं बिषैले कीडों के काटने का हमेशा भय बना रहता है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं प्रशासन से शीध्र रास्ता बनवाये जाने की मांग की है।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!