भरतपुर पुलिस ने की सामाजिक सरोकार की अनुकरणीय पहल

भरतपुर 2 अगस्त

भरतपुर पुलिस ने की सामाजिक सरोकार की अनुकरणीय पहल

पति-पत्नी के आपसी विवाद में समझौता कराकर परिवार को टूटने से बचाया

 

 

भरतपुर. भरतपुर पुलिस द्वारा एक अध्यापक पति-पत्नि के आपसी विवाद से संबंधों में आई दरार का समझौता कराते हुए शादी के पवित्र बंधन व परिवार को टूटने से बचा कर सामाजिक सरोकार का एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। गौरतलब है कि पति-पत्नी में सुलह के लिए जिला एवं सेंशन न्यायाधीश द्वारा भी पुलिस अधिकारियों की एक टीम से इस मामले में काउंसिल कराई गई, लेकिन बात नही बनने पर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा एवं अनुसंधान अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय डॉ० लालचन्द कायल द्वारा दोनों पति-पत्नि में सुलह कराने की पहल रंग लाई। जिसके बाद दोनों पति-पत्नि द्वारा भविष्य में एक दूसरे से विवाद नहीं करने व अपना दाम्पत्य जीवन एक साथ व्यतीत करने की सहमति व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधिकारियों एवं परिवारीजनों के समक्ष एक दूसरे को फूल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की गई। इस अवसर पर दोनों पक्षों के परिवारजनों ने भी आपकी गिले सिकवे दूर कर एक-दूसरे को गले लगाया। मामले के सुलट जाने पर दोनो पक्ष के लोगों ने पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय व वृताधिकारी सहित समस्त अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!