प्रखण्ड मुख्यालय में मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन l*

प्रखण्ड मुख्यालय में मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन l*

R9 भारत से जयकांत कुमार की रिपोर्ट ll

 

चंदवारा : प्रखण्ड मुख्यालय स्थित सभागार में मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना को लेकर उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्रीमती कनक, प्रखण्ड प्रमुख मंजू देवी, उप प्रमुख खुशबू देवी ने की l मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकार श्रीमती कनक ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। राज्य अंतर्गत महिलाओं के स्वास्थ्य एवं शिक्षा तथा आर्थिक पिछड़ापन में व्याप्त समस्याओं को दूर करने के लिए 21 से 50 वर्ष की आयु के महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वाबलंबी बनाने के लिए अहर्ता रखने वाले योग्य एवं गरीब महिलाओं को प्रत्येक माह एक हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। उक्त योजना के योग्य लाभुकों को लाभान्वित कराने के लिए तीन अगस्त से दस अगस्त तक प्रखण्ड के सभी पंचायत सचिवालय में शिविर का आयोजन किया जायगा ,शिविर में आवेदन की ऑनलाइन एंट्री प्रज्ञा केंद्र संचालक अपने पंचायत भवन में कैंप के द्वारा की जायगी।लाभुकों को घोषणा पत्र के साथ आवेदन की मूल प्रति,आधार लिंक्ड सिंगल बैंक खाता की छायाप्रति(तत्काल 31 दिसम्बर तक सामान्य बैंक खाता जो आधार सम्बन्ध नही है मान्य होगा) मतदाता पहचान पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति, अंत्योदय अन्न योजना कार्ड( पिला रंग का राशन कार्ड) गुलाबी रंग का राशन कार्ड, हरा राशन कार्ड की छायाप्रति,आवेदिका का मोबाइल नम्बर लिया जायगा।मौके पर चंदवारा पश्चिमी मुखिया संतोष कुशवाहा, पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि संजय दास, खांडी मुखिया असगर अंसारी, बिरसोडीह मुखिया बीरेंद्र यादव, पिपराडीह मुखिया कल्याणी देवी, भोंडो मुखिया कोयल देवी, प्रमुख प्रतिनिधि विजय मोदी, प्रज्ञा केंद्र संचालक अजय बरनवाल, खुर्शीद आलम, मुकेश राही, मनोज राणा, विजय कुमार मोदी, ज्ञान प्रकाश, अनिता कुमारी, कंप्यूटर ऑपरेटर पंकज कुमार, सहित कई पंचायत सेवक मौजूद थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!