अजान बांध के बीच में बसा हुआ कपरोली गांव पहुंचा डूबने के कगार पर, बच्चे 20 दिन से कर रहे स्कूल जाने का इंतजार

अजान बांध के बीच में बसा हुआ कपरोली गांव पहुंचा डूबने के कगार पर, बच्चे 20 दिन से कर रहे स्कूल जाने का इंतजार

 

भरतपुर. अजान बांध के बीच बसा हुआ कपरौली गांव अब पानी में डूबने की कगार पर पहुंच चुका है। गांव में चारों तरफ पानी ही पानी है और दिन पर दिन पानी का स्तर बढ़ रहा है। अब घरों के अंदर पानी घुसने लगा है। जिसकी वजह से गांव से कोई व्यक्ति बाहर नहीं जा पा रहा। हर साल सिंचाई विभाग की तरफ से ग्रामीणों को नाव दी जाती थी। लेकिन, इस बार ग्रामीणों को कोई नाव नहीं दी गई है। गांव के व्यक्ति विशाल सिंह और अनिल सिंह ने बताया कि कपरौली गांव अजान बांध के बीच में बसा हुआ है। गंभीर नदी से केवलादेव नेशनल पार्क में पानी आता है। तो, वह अजान बांध होते हुए आता है। जिसके कारण हर साल गांव के चारों तरफ पानी भर जाता है। इस स्थिति में सिंचाई विभाग ग्रामीणों को गांव से आने जाने के लिए नाव देता है। लेकिन, इस बार सिंचाई विभाग की तरफ से नाव नहीं दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बार गंभीर नदी से अजान बांध में ज्यादा पानी आया है। जिसके कारण गांव के चारों तरफ करीब 7 फुट पानी भरा हुआ है। ऐसे में गांव के बच्चे न स्कूल जा पा रहे। मरीजों को कंधों पर ले जाना पड़ रहा है। प्रशासन से नाव की मांग को लेकर कलेक्टर अमित यादव और रूपवास एसडीएम बाबू लाल से शिकायत की गई लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। गांव में पानी आये करीब 20 दिन हो चुके हैं।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!