बयाना के डांग इलाके में शुक्रवार को हुई भारी बारिश के बाद जिले के सबसे बड़े बांध बंध बरैठा का गेज पहुंचा 28 फीट

बयाना के डांग इलाके में शुक्रवार को हुई भारी बारिश के बाद जिले के सबसे बड़े बांध बंध बरैठा का गेज पहुंचा 28 फीट

प्रशासन ने एक दर्जन से अधिक गांव में किया अलर्ट जारी

शनिवार सुबह 10 बजे जल संसाधन विभाग ने बांध का एक गेट खोलकर 251 क्यूसेक पानी की निकासी की शुरू

 

भरतपुर. बयाना के डांग इलाके में शुक्रवार रात भारी बारिश के बाद बयाना उपखंड स्थित भरतपुर जिले के सबसे बड़े बांध, बंध बारैठा में पानी की जोरदार आवक होने के चलते बांध में पानी छलक उठा और बांध का गेज 28 फीट तक पहुंच गया, जबकि इसकी कुल भराव क्षमता 29 फीट है। शनिवार सुबह 10 बजे जल संसाधन विभाग ने बांध का एक गेट एक फीट खोलकर 251 क्यूसेक पानी की निकासी शुरू की। बांध का पानी कैनाल, माइनर, और कुकुन्द नदी के माध्यम से सेवला हेड तक पहुंचेगा। बांध का गेट खोलने से बयाना और रूपवास प्रशासन ने करीब एक दर्जन गांवों में अलर्ट जारी किया है। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बांध का पानी बंध बारैठा, नगला दूली, नगला ठोडा, कहार नगला, सूपा, नारौली, खेरिया, कोठीखेडा, पुराबाई खेडा, नदी गांव, ककलपुरा, खटका आदि गांवों से होकर सेवला हेड पर जाकर गंभीर नदी में मिलेगा। बांध के गेट खोलने से आसपास के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!